सांसद अजय भट्ट ने संसद मे उठाया जमरानी बांध का मुद्दा

आज सांसद एवम प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने संसद मे लंबे समय से चली आ रही नैनीताल उधमसिंह नगर की मांग बहुप्रत्याक्षित जमरानी बांध पर अपना पक्ष रखा। श्री भट्ट ने कहा “मेरा पूर्ण विश्वास है जल्द से जल्द सरकार इसे राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में शामिल कर इसका निर्माण शुरू करेगी।”
नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने लंबे समय से चली आ रही नैनीताल उधमसिंह नगर की मांग जमरानी बांध को संसद में रखा।इसके लिए यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों के एमओयू हो गए साइन हैं। जमरानी बांध मिलने से नैनीताल के साथ ही तराई क्षेत्र में पेयजल किल्लत भी खत्म होगी। अब जमरानी बांध निर्माण की लागत  2584 करोड़ हो गई है। अजय भट्ट के इस मुद्दे को संसद में उठाने से लोगों में भी जगी है एक आस।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts