वीडियो : नगर निगम ने जानवरों को डूबने के लिए छोड़ा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में आवारा जानवरों को सड़क से आसरा देने वाली नगर निगम ने उन्हें डूबने के लिए ऐसे स्थान पर छोड़ दिया जहां वो बरसाती जलभराव में धीरे धीरे डूब रही हैं। देखिए वीडियो  https://youtu.be/lllvNMA-rRs   नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नगर निगम ने आवारा जानवरों को आसरा देने के […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में आवारा जानवरों को सड़क से आसरा देने वाली नगर निगम ने उन्हें डूबने के लिए ऐसे स्थान पर छोड़ दिया जहां वो बरसाती जलभराव में धीरे धीरे डूब रही हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/lllvNMA-rRs

 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नगर निगम ने आवारा जानवरों को आसरा देने के लिए एक खोड़ बनाई है। इस खोड़ में आजकल भैंस और अन्य गौवंशीय पशु रखे गए हैं। आर.टी.आई.कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा के अनुसार इन जानवरों को मात्र बीस किलो प्रतिदिन प्रति जानवर चारा दिया जाता है जिसके कारण इन पशुओं की दशा बहुत दयनीय है । इस खोड में कभी कोई पशु चिकित्सक भी इनके चैकअप(स्वास्थ्य परीक्षण)के लिए नहीं आता जाता है। उन्होंने अपील की है कि इन जानवरों को जल्द से जल्द आजाद किया जाए। बताया कि चारे का सप्लाई करने वाले व्यापारी का कई वर्षों से भुगतान नही किया गया है जिसके चलते किसी दिन भी चारे की सप्लाई बंद हो सकती है।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बेजुबान जानवरों को गड्ढे वाले स्थान में बांधा गया है, जहां लगातार हो रही बरसात का पानी भर रहा है । चारों तरफ से आता पानी गड्ढे में भर रहा है और ये पशु धीरे धीरे डूबते जा रहे हैं । हालांकि निगम ने इन जानवरों के लिए तिरपाल लगाए हैं जो नाकाफी हैं।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts