पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

रिटायर आया फौजी पति। बेवफा ने प्रेमी से मिल मार डाला

October 2, 2019
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

एक माह पूर्व रिटायर होकर घर आये फौजी की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

मृतक पूर्व सैनिक की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

अनुज नेगी
पौड़ी। देश की सीमाओं पर देश को सुरक्षित रखने के लिए पहरेदारी करने के बाद मात्र 28 दिन पहले सेवानिवृत्त होकर घर आये सैनिक की उसकी बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी ने गला घोटकर मार डाला।
जनपद पौड़ी के कोटद्वार में विगत 28 सितम्बर को मृत अवस्था में बेस अस्पताल लाये गये फौजी राम सिंह की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पूर्व सैनिक की पत्नी का पिछले तीन-चार साल से एक प्लम्बर से प्रेम प्रंसग चल रहा था। पूर्व सैनिक के दो बच्चे है। जो अभी काफी छोटे है। बच्चों के सिर पर पिता का साया पहले ही उठ चुका है और माँ भी पिता के हत्या के आरोप में जेल जा चुकी है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि मृतक पूर्व सैनिक राम सिंह की पत्नी भूमा देवी का संतोष चौधरी के साथ पिछले तीन-चार साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था। राम सिंह 28 दिन पहले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर घर आया था। 27 सितम्बर की रात को भूमा देवी का अपने पति राम सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। रात को राम सिंह ने शराब का सेवन किया था। इसी दौरान भूमा देवी ने राम सिंह के सिर पर ईंट से दो-तीन बार मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। भूमा देवी अपने प्रेमी संतोष चौधरी को फोन कर घर बुलाया और दोनों ने उसके मुंह पर तकिया लगाकर उसका दम घोट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि पूर्व सैनिक की पत्नी भूमा देवी और उसके प्रेमी संतोष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों का राजकीय बेस अस्पताल में मेडिकल कराया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने आदेश पर दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बता दें कि 28 सितम्बर को सुबह करीब चार बजे मानपुर कलालघाटी निवासी पूर्व सैनिक 42 वर्षीय राम सिंह पुत्र ठाकुर सिंह सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर यहां राजकीय बेस अस्पताल में लाये थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राम सिंह भारतीय सेना में कार्यरत था। वह 28 दिन पूर्व ही सेवानिवृत्त होकर घर आया था। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पूर्व सैनिक राम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुर्पद कर दिया था। सोमवार को मृतक की माँ पारेश्वरी देवी पत्नी ठाकुर सिंह ने कोतवाली में स्व. राम सिंह की पत्नी भूमा देवी और उसके परिचत संतोषी चौधरी पर राम सिंह की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व सैनिक स्व. राम सिंह की पत्नी भूमा देवी और उसके परिचित संतोष चौधरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया था।


Previous Post

वीडियो: भाजपा विधायक बोले,- "सीता मेरी जान।" श्रद्धालुओं मे आक्रोश

Next Post

एक्सक्लूसिव वीडियो : रिजर्व पार्क मे किसके फार्म हाउस में किसकी अनुमति से उड़ा हैली

Next Post

एक्सक्लूसिव वीडियो : रिजर्व पार्क मे किसके फार्म हाउस में किसकी अनुमति से उड़ा हैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उत्तराखंड के फिल्म उद्योग के संबंध में सीएम धामी जी और जेएसआर समूह के संस्थापकों के बीच बातचीत
  • दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार। दो लोगों की मौके पर मौत
  • दु:खद हादसा- गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 23 माह के बच्चे समेत 7 की मौत
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!