Video नैनीताल मे ठेले वाली महिला ने चोर को धुना

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में तब अफरातफरी मच गई जब ठेला लगाने वाली महिला ने एक चोर को पकड़कर धुन दिया, जो कैमरे में कैद हो गया। आरोपी चोर मौका देखकर फरार हो गया। देखिए वीडियो https://youtu.be/1pXcOUPD0-M   नैनीताल के मल्लीताल पन्त पार्क में ठेला लगाकर अपना परिवार पालने वाली मंजू बोरा के […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में तब अफरातफरी मच गई जब ठेला लगाने वाली महिला ने एक चोर को पकड़कर धुन दिया, जो कैमरे में कैद हो गया। आरोपी चोर मौका देखकर फरार हो गया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/1pXcOUPD0-M

 

नैनीताल के मल्लीताल पन्त पार्क में ठेला लगाकर अपना परिवार पालने वाली मंजू बोरा के ठेले से हररोज रात को कुछ न कुछ चोरी हो रहा था। बाद में चोरी बढ़कर नुकसान में तब्दील हो गई।

रविवार को नैनीताल के प्रतिष्ठित नन्दा देवी महोत्सव के संपन्न होने के बाद, जब 10 बजे रात मंजू बोरा ठेला बढ़ाने की तैयारी कर रही थी तो एक युवक दूसरे बन्द ठेलों में कुछ गड़बड़ करता दिखा। पता चला कि ये वही चोर युवक है जो नुकसान करता है। मंजू और उनके पति पदम सिंह ने चोर युवक को पकड़कर पीट दिया।

रोज रोज के नुकसान से नाराज मंजू ने चोर युवक को डंडे से पीट दिया जबकि उनके पति ने चोर युवक के कई थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच युवक के कपड़े भी फट गए। युवक पिटाई से बचने के लिए हाथ छुड़ाकर भाग गया। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। मंजू ने अपना दर्द बयां किया और उनके पति ने चोर के बारे में बताया।

Also Read This

EPFO के 6 बड़े फैसले: अब PF से निकाल सकेंगे 90% पैसा, नौकरी छूटने पर 2 महीने में होगा सेटलमेंट

EPFO New Rules 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देने वाले छह अहम प्रस्तावों को...

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

Related Posts