सुमाड़ी में NIT का शिलान्यास, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, केंद्रीय मंत्री निशंक और सीएम त्रिवेंद्र ने की शिरकत

अनुज नेगी पौड़ी।आखिरकार दस सालों के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड NIT को स्थायी परिसर मिलने जा रहा है.NIT सुमाड़ी के स्थायी कैंपस के शिलान्यास के लिए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी के सुमाड़ी में NIT भूमि का पूजन कर शिलान्यास किया। आपको […]

अनुज नेगी
पौड़ी।आखिरकार दस सालों के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड NIT को स्थायी परिसर मिलने जा रहा है.NIT सुमाड़ी के स्थायी कैंपस के शिलान्यास के लिए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य,
मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी के सुमाड़ी में NIT भूमि का पूजन कर शिलान्यास किया।
आपको बतादे वर्ष 2009 में NIT सुमाड़ी के निर्माण को स्वीकृति मिली थी. जिसके बाद वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने NIT का शिलान्यास सुमाड़ी में कर चुके हैं, लेकिन बीते 9 सालों से NIT का स्थायी परिसर आज तक बन कर तैयार नहीं हो पाया,वर्तमान समय में NIT को श्रीनगर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में संचालित किया जा रहा है। लंबे समय से कवायद के बाद आज NIT सुमाड़ी में स्थायी परिसर के निर्माण के लिए भूमि का शिलान्यास कर दिया गया है. ऐसे में समस्त क्षेत्रवासियों के लिए खुशी का लहर है. वहीं, NIT को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की लंबे समय से चल रहीं तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts