निशंक ने मारी बाजी। सुमाड़ी मे ही चलेगा एनआईटी।

सुमाड़ी में ही स्थापित होगा एन.आई.टी (NIT): निशंक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज स्पष्ट किया कि श्रीनगर सुमाड़ी में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान स्थापित (NIT) किया जाएगा। डॉ निशंक ने कहा कि 309 एकड़ में 203 एकड़ उपयुक्त पाया गया। उसी स्थान पर स्थाई परिसर का निर्माण किया जाएगा। आज […]

सुमाड़ी में ही स्थापित होगा एन.आई.टी (NIT): निशंक
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज स्पष्ट किया कि श्रीनगर सुमाड़ी में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान स्थापित (NIT) किया जाएगा।
डॉ निशंक ने कहा कि 309 एकड़ में 203 एकड़ उपयुक्त पाया गया। उसी स्थान पर स्थाई परिसर का निर्माण किया जाएगा। आज उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश एवं सांसद पौड़ी गढ़वाल तीरथ सिंह रावत उपस्थित थे।
बैठक में सहमति बनी कि आगामी सत्र अस्थाई परिसर श्रीनगर में प्रारंभ किया जाएगा। एनआईटी (NIT) जयपुर से बच्चों को लाने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी। अगले सत्र से प्रवेश की पूरी प्रक्रिया श्रीनगर में होगी। डॉ निशंक ने इस बात को दोहराया कि सुमाड़ी उत्तराखंड में युद्धस्तर से कार्य करवाकर एनआईटी (NIT) बनाया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि डॉ निशंक के मुख्यमंत्रित्वकाल में सुमाड़ी में एन.आई.टी आरंभ करने हेतु जमीन चयनित की गई ।
उत्तराखंड में एनआईटी का मामला सुलझने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत होगी। यह भी निर्णय लिया गया कि सितंबर प्रथम सप्ताह में स्थाई परिसर सुमाड़ी का शिलान्यास किया जाएगा।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts