ब्रेकिंग: पल्टन बाजार में वाहनों की नो-एंट्री,अतिक्रमण पर चलेगा चलेगा डंडा

देहरादून। 23 अक्तूबर , नीरज उत्तराखंडी  त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात और जनसुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्णय लिया है। पल्टन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग का […]

देहरादून। 23 अक्तूबर , नीरज उत्तराखंडी 
त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात और जनसुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्णय लिया है।

पल्टन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग का काम सुबह 11 बजे से पहले अथवा शाम 7 बजे के बाद करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।

बैठक में त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात प्रबंधन, पैदल आवाजाही और आपातकालीन आवागमन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

अतिक्रमण पर चलेगा संयुक्त अभियान

एडीएम ने कहा कि पल्टन बाजार सहित शहर के अन्य व्यस्त बाजारों में आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। रेहड़ी-ठेली, दुकानों के बाहर रखा अतिरिक्त सामान और अन्य अवरोधों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस, नगर निगम और प्रशासन को संयुक्त रूप से निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त स्थान और आपातकालीन वाहनों के आवागमन का रास्ता खुला रहना जरूरी है। निर्धारित यातायात व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन कराने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा गया है।

व्यापारियों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिष्ठानों के बाहर अनावश्यक रूप से सामान न रखें और बाजार में आवागमन के लिए निर्धारित स्थान को अवरोधमुक्त रखें। प्रशासन का कहना है कि त्योहारी सीजन में बेहतर यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा के लिए प्रशासन तथा व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है।

बैठक में उप जिलाधिकारी मुख्यालय हर्षिता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश पंत, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के सदस्य एवं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी सहित पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

क्राइम : होमगार्ड भर्ती में AI से बनाए फर्जी सर्टिफिकेट । 20 से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

Haridwar News: उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रियाओं के दौरान फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले में होमगार्ड भर्ती के लिए जमा...

त्यूणी थाना: दस साल में अपराध की पूरी तस्वीर अब भी धुंधली

FIR से अदालत तक का हिसाब अधूरा, 2017 के नशे के मामलों से 2025 के विस्फोटक कांड तक कई गंभीर मामले सामने आए;...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts