वायरल न्यूज: इस जिले मे पंचायत सीटों पर आरक्षण तय।

जगदम्बा कोठारी रूद्रप्रयाग।  जनपद मे पंचायत चुनाव पर आरक्षण जारी होने से पहले ही सीटों के आरक्षण की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। पंचायतराज विभाग की सीटों पर आरक्षण घोषणा की तिथि बढते बढते अब 27 अगस्त तक पहुंच गयी है। पहले 22 अगस्त को शाम पांच बजे पंचायत सीटों पर आरक्षण सार्वजनिक किये जाने […]

जगदम्बा कोठारी
रूद्रप्रयाग।  जनपद मे पंचायत चुनाव पर आरक्षण जारी होने से पहले ही सीटों के आरक्षण की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। पंचायतराज विभाग की सीटों पर आरक्षण घोषणा की तिथि बढते बढते अब 27 अगस्त तक पहुंच गयी है। पहले 22 अगस्त को शाम पांच बजे पंचायत सीटों पर आरक्षण सार्वजनिक किये जाने की तिथि थी।
जनपद मे 22अगस्त ठीक पांच बजे पंचायत राज कार्यालय ने सूची सार्वजनिक कर दी और तुरंत लिस्ट सोशल मीडिया मे वायरल हो गयी।कुछ ही देर बाद विभाग को तिथि आगे बढाने का शासनादेश मिला तो विभाग ने आनन फानन मे लिस्ट हटा दी मगर तब तक यह वायरल हो चुकी थी और अब आरक्षण सार्वजनिक करने की तिथि 27 अगस्त तक बढ गयी है। ऐसे मे जनपद के लोगों मे संशय की स्थिति बनी है कि 27 तारीख को विभाग नयी सूची जारी करेगा या आरक्षण इसी क्रम मे रहेगा।
यहां बता दें कि प्रदेश के 12 जनपदों मे(हरिद्वार छोड़कर) केवल रूद्रप्रयाग ही ऐसा जनपद है जहां आरक्षण लिस्ट सार्वजनिक हुयी। शेष 11 जनपदों मे सीटों पर अभी आरक्षण सार्वजनिक नहीं हुआ है। सीटों पर आरक्षण घोषित किये जाने से पहले यह लिस्ट पूरी तरह से गोपनीय रहती है और नियत तिथि पर ही आरक्षण सार्वजनिक किया जाता है।
वायरल लिस्ट के अनुसार जखोली मे प्रमुख सीट अनारक्षित, अगस्तमुनि मे अनुसूचित जाति महिला और ऊखीमठ ब्लॉक प्रमुख की सीट अन्य महिला आरक्षित है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया है कि हमे कुछ देर बाद आरक्षण की तिथि बढाये जाने का शासनादेश प्राप्त हुआ था तब तक लिस्ट विभाग ने बाहर लटका दी थी, जिस कारण लिस्ट वायरल हो गयी और साथ ही उन्होने बताया कि सीटों पर आरक्षण इसी सूची मे जारी रहेगा और 27 तारीख से आरक्षण पर आपत्तियां ली जायेंगी।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts