एक्सक्लूसिव वीडियो: भाजपा महिला पंचायत सदस्य ने प्रमुख को धमकाया। विधायक और सरकार की दिखाई धौंस

एक्सक्लूसिव —— सत्ता की हनक़ दिखाकर ब्लॉक प्रमुख ने लगाया धमकाने आरोप – क्षेत्र पंचायत सदस्य खुलौली नीमा धपोला ने ब्लॉक कार्यालय जाकर जमकर काटा हंगामा बागेश्वर- राजू देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारों के चलते कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद। जिसका जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला है बागेश्वर ज़िले के बागेश्वर ब्लॉक में। जहाँ […]

एक्सक्लूसिव ——

सत्ता की हनक़ दिखाकर ब्लॉक प्रमुख ने लगाया धमकाने आरोप
– क्षेत्र पंचायत सदस्य खुलौली नीमा धपोला ने ब्लॉक कार्यालय जाकर जमकर काटा हंगामा

बागेश्वर- राजू
देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारों के चलते कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद। जिसका जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला है बागेश्वर ज़िले के बागेश्वर ब्लॉक में। जहाँ पर क्षेत्र पंचायत की बीडीसी बैठक में प्रस्तावित प्रस्ताओ की स्वीकृती को लेकर विवाद बड़ गया। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य खुलौली नीमा धपोला ने जमकर हंगामा काटा और सरकार की धमकी भी दे डाली।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Zql6MDe-XHk

 

बागेश्वर ब्लॉक की बीडीसी बैठक 21 जून को आयोजित की गयी और जिसमें सभी क्षेत्रपंचायत सदस्यों से प्रस्ताव माँगे गए थे। जिस पर भाजपा समर्थित सदस्य नीमा धपोला का आरोप है कि इसमें हमारे क्षेत्र की कोई भी योजनाएँ सम्मिलित नही की गयी है। वही इस पर ब्लॉक प्रमुख गोपा धपोला का कहना है कि सभी सदस्यों का समान प्रस्ताव इसमें सम्मिलित किया गया है। सभी से प्रस्ताव अपने लेटर पैड में माँगे गये थे, जो कार्यालय में सुरक्षित है। उन सभी प्रस्तावों को बीडीसी में सम्मिलित किया गया है। जिस पर आज हमारे 21 सदस्यों के साथ मिलकर डीपीआरओ को वित्तीय स्वीकृती के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास को सुचारू रखा जा सके।

प्रमुख गोपा धपोला ने लगाया सत्ता की हनक़ दिखाकर धमकाने का आरोप –
बागेश्वर ब्लॉक प्रमुख गोपा धपोला ने क्षेत्र पंचायत सदस्य खुनौली नीमा धपोला पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह महिला मेरे कार्यालय में ज़बरदस्ती प्रवेश कर मुझे विधायक और सरकार की धौंस दिखाकर धमकाने लगी। उस समय मेरे कार्यालय में बीड़ीओ समेत 21 अन्य सदस्य मौजूद थे, कहने लगी कि मैं देखती हूँ तुम कैसे काम करती हो, अभी बुलाऊँ विधायक को यहाँ, जिसके बाद यह अपशब्दों में उतर आई। जिसके बाद मुझे मजबूरन इन्हें मेरे आफिस से बाहर जाने को कहना पड़ा। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते इनका व्यवहार अत्यंत निंदनीय था। जिसके चलते सम्मानित सदस्या द्वारा सम्मानित पद की गरिमा का मज़ाक़ उड़ाया गया। जिसके ख़िलाफ़ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

नीमा धपोला ने प्रमुख पर लगाया ग़लत तरीक़े से बजट आवंटन का आरोप –
क्षेत्र पंचायत सदस्या खुनौली नीमा धपोला ने प्रमुख पर आरोप लगाते हुये कहा कि इनके द्वारा मनमाने तरीक़े से बजट आवंटन किया जा रहा है। जिनका मनमाना रवैया बिलकुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। जिसका पुरज़ोर विरोध मेरे द्वारा किया गया और भविष्य में भी लगातार किया जायेगा। प्रमुख द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts