बड़ी खबर: कैंची धाम व हाईकोर्ट की निगरानी के लिए पैरामिलिट्री फ़ोर्स,जानिए कारण

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में सरकार ने सीजन की तैयारी को पूरा करते हुए सशस्त्र सीमा बल(एस.एस.बी.)को कैंचींधाम और नैनीताल/हाईकोर्ट की निगरानी के लिए तैनात किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत, दो कंपनी एस.एस.बी.अब कैंचीधाम और नैनीताल शहर और हाईकोर्ट में तैनात की गई है। ग्रीष्मकाल के दौरान नैनीताल और […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में सरकार ने सीजन की तैयारी को पूरा करते हुए सशस्त्र सीमा बल(एस.एस.बी.)को कैंचींधाम और नैनीताल/हाईकोर्ट की निगरानी के लिए तैनात किया है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत, दो कंपनी एस.एस.बी.अब कैंचीधाम और नैनीताल शहर और हाईकोर्ट में तैनात की गई है।

ग्रीष्मकाल के दौरान नैनीताल और आसपास के पर्यटक और धार्मिक स्थलों में अत्यधिक भीड़भाड़ और आतंकवादी घंटनाओं की आशंकाओं के मद्देनजर पैरामिलिट्री फ़ोर्स लगाई गई है।

मई माह के प्रथम वीकेंड पर ये फोर्स अपनी वर्दी और शस्त्र के साथ शहर के मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाली जगहों, कैंचींधाम मंदिर, भवाली तिराहा और हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात हो गई।

इन क्षेत्रों में इनके अलावा ट्रैफिक पुलिस, सिविल पुलिस समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं और साथ ही गोपनीय तंत्र को चौकन्ना रहने को कहा गया है।

एस.पी.ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैरामिलिट्री फ़ोर्स को तैनात किया गया है। दो कंपनी एस.एस.बी.नैनीताल पहुँच गई है, जिसमें से एक को नैनीताल के मल्लीताल और एक प्लाटून भवाली और कैंचीधाम में तैनात की गई है। ये फोर्स, भीड़ और यातायात संभालने में पुलिस की सहायता कर रहे हैं।

एस.पी.ट्रैफिक ने यह भी बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक और डाइवर्जन प्लान को मीडिया के माद्यम से यात्रीयों और जनता तक पहुँचाया जाएगा।

Also Read This:

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: देहरादून डीएम का ये आदेश निरस्त। अब दिए ये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने देहरादून के 'पिनैकल रैजीडेंसी' मामले में डी.एम.के फायर एन.ओ.सी.देने के आदेश को किया रद्द, दोबारा सुनवाई के...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: प्रदेशभर में शराब की उप दुकानों पर रोक । पढ़िए बड़ा फैसला

नैनीताल। कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में उप शराब की दुकानों को लेकर दायर जनहित याचिका पर अहम फैसला सामने आया है। सुनवाई के दौरान सरकार...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts