बर्खास्त कर्मी पर संदेह : खिलाया ऐसा पेड़ा कि बेहोश हो गए बालकृष्ण 

पतंजलि योगपीठ के मुख्य कार्याधिकारी बालकृष्ण को उन्हीं के संस्थान से नौकरी से निकाल दिए गए एक व्यक्ति द्वारा जबरन अनुरोध करके पेड़ा खिलाया गया था। इसे खाने से ही बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल बेहोशी आने लगी। देखिए वीडियो  https://youtu.be/HtF3ba_GPIc   इस पर उन्हें पहले भूमा निकेतन अस्पताल ले जाया गया […]

पतंजलि योगपीठ के मुख्य कार्याधिकारी बालकृष्ण को उन्हीं के संस्थान से नौकरी से निकाल दिए गए एक व्यक्ति द्वारा जबरन अनुरोध करके पेड़ा खिलाया गया था। इसे खाने से ही बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल बेहोशी आने लगी।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/HtF3ba_GPIc

 

इस पर उन्हें पहले भूमा निकेतन अस्पताल ले जाया गया और फिर तत्काल ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती करा दिया गया। अभी भी बालकृष्ण की हालत नाजुक है। स्वामी रामदेव ने बालकृष्ण के लिए चिंता जताने वाले लोगों के नाम एक संदेश मे कहा है कि “जन्माष्टमी के मौके पर एक व्यक्ति पेड़ा लेकर आया था जिसके कारण उन्हें कुछ घंटे की बेहोशी आ गई थी, वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे।”

बहरहाल योग पीठ संस्थान ने पेड़े वाला डिब्बा फॉरेंसिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। बालकृष्ण को पेड़ा खिलाने वाला व्यक्ति पहले पतंजलि योगपीठ के ही दूसरे संस्थान “पदार्था” में काम करता था।

आज वह व्यक्ति मिठाई के डिब्बे में पेड़ा लेकर आया और उसे आचार्य बालकृष्ण को जबरन खिला दिया था।

एम्स के द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।

Also Read This

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने युवाओं से किया संवाद, नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

Related Posts