Breaking: पौड़ी में गुलदार ने बनाया एक और महिला को निवाला

BREAKING: पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने किया मेरठ-पौड़ी हाइवे जाम प्रशासन और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे अनुज नेगी पौड़ी।जनपद पौड़ी में खंडाह के निकट बछेली के जंगल में गुलदार ने एक महिला को मार डाला है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ-पौड़ी हाइवे पर जाम लगा […]

BREAKING:

पौड़ी में गुलदार ने महिला को
बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने किया मेरठ-पौड़ी हाइवे जाम

प्रशासन और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे

अनुज नेगी
पौड़ी।जनपद पौड़ी में खंडाह के निकट बछेली के जंगल में गुलदार ने एक महिला को मार डाला है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ-पौड़ी हाइवे पर जाम लगा दिया है। बछेली के दुर्गम घने जंगल से शव लेकर सड़क पर पहुंचे प्रशासनिक अमले को ग्रामीणों ने शव ले जाने से मना कर दिया है।

ग्रामीणों की मांग है कि पहले गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे शूट करने की परमिशन दी जाए तभी वह शव ले जाने देंगे।
वही उपजिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पाबौ ब्लॉक में एक महीने गुलदार ने एक 10 साल की बच्ची को निवाला बनाया था,जिसे वन विभाग की टीम ने मारा था।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts