वीडियो : सरकार से परेशान ग्रामीण खुद बना रहे सड़क

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड बने बीस वर्ष होने को जा रहे हैं लेकिन यहां सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए क्षेत्रवासियों को खुद सड़कों पर उतरकर सड़क निर्माण में जुटना पड़ रहा है। देखिए वीडियो https://youtu.be/Soyv_ZeQnwE   मुख्यमंत्रियों के कॉन्क्लेव, प्रधानमंत्री और दूसरे मंत्रियों से मुलाकात प्रदेश के लोगों को छलावे से अधिक कुछ नहीं […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड बने बीस वर्ष होने को जा रहे हैं लेकिन यहां सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए क्षेत्रवासियों को खुद सड़कों पर उतरकर सड़क निर्माण में जुटना पड़ रहा है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/Soyv_ZeQnwE

 

मुख्यमंत्रियों के कॉन्क्लेव, प्रधानमंत्री और दूसरे मंत्रियों से मुलाकात प्रदेश के लोगों को छलावे से अधिक कुछ नहीं लग रहा है।
पिथौरागढ़ शहर से महज चार किलोमीटर दूर ‘सुकौली-गणकोट’ सड़क मार्ग का कच्चा निर्माण बड़ी समस्याओं के बाद 2016 में विधायक निधि से कराया गया था। ग्रामीणों ने तभी से लगातार शासन प्रशासन से सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण कराने की माँग कर रखी थी। इसके लिए कई बार ग्रामीणों को आंदोलनों की राह देखनी पड़ी थी। सड़क खराब होने की वजह से बच्चों, बूढों, बीमार और गर्भवती महिलाओं को आज भी डोली में लादकर पक्की सड़क तक पहुँचाया जाता हैं। सड़क की खराब हालत होने की वजह से स्थानीय लोगों को समय से उपचार नहीं मिल पाता है, जिस कारण गांव में कई मौतें हो चुकी हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि कई बार धरना, जुलूस और प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं करता।
तंग आकर आज ग्रामीणों ने खुद हाथों में कुदाल, फावड़ा और गैंती लेकर मोटर मार्ग तैयार करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान नेता सिर्फ छल कपट कर जाते हैं, इसके बाद ग्रामीणों की मांगों को अनदेखा किया जाता हैं। ग्रामीणों का ये भी कहना हैं कि अगर शासन प्रशासन ने सुकौली-गणकोट सड़क को नहीं बनाया तो इसका नतीजा आने वाले उपचुनाव में राजनेताओं को भुगतना पड़ेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts