बड़ी खबर: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी;उत्तराखंड के लाखों किसानों के खाते में पहुंचे करोड़ों रुपये

देहरादून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 24वीं किस्त जारी होने से उत्तराखंड के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिली है। गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 18,690 […]

देहरादून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 24वीं किस्त जारी होने से उत्तराखंड के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिली है।

गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 18,690 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इस किस्त के तहत उत्तराखंड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में कुल 161.96 करोड़ रुपये पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाभार्थी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड में बढ़कर 8 लाख से अधिक हुई लाभार्थी किसानों की संख्या

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। वर्ष 2019 में जब इस योजना की पहली किस्त जारी हुई थी, उस समय उत्तराखंड के लगभग चार लाख किसान इससे लाभान्वित हुए थे। अब प्रदेश में योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर आठ लाख से अधिक हो गई है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में किसानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। किसान अपनी मेहनत से न केवल अन्न का उत्पादन करते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और समृद्धि में भी अहम योगदान देते हैं।

किसानों के लिए फसल बीमा और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा दी जा रही है।

वहीं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार खेती करने में मदद कर रही है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Also Read This

हादसा : बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश , पायलट समेत 6 लोग सवार

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: मंत्री रेखा आर्य के पति साहू को झटका! गिरफ्तारी पर रोक नहीं, सरकार और शिकायतकर्ता से मांगा जवाब

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) :- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी पर रोक और दर्ज...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts