पुलिस हिरासत मे कैदी ने की आत्महत्या

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के सितारगंज में चोरी के आरोपित एक कैदी ने पुलिस कस्टडी में ही शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है । उधम सिंह नगर जिले के सिरातगंज थाने में पुलिस कस्टडी में हुई इस दूसरी घटना […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के सितारगंज में चोरी के आरोपित एक कैदी ने पुलिस कस्टडी में ही शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है ।
उधम सिंह नगर जिले के सिरातगंज थाने में पुलिस कस्टडी में हुई इस दूसरी घटना ने पुलिस महकमे को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार सितारगंज कोतवाली क्षेत्र की सिडकुल चौकी में पुलिस कस्टडी में चोरी के आरोपी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। इसके बाद चौकी में लोगों का तांता लग गया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देख चौकी को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सितारगंज के सिसौना के रहने वाले 24 वर्षीय धीरज राणा को चौकी पुलिस ने चोरी के मामले में कल देर रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। चौकी में किसी मारपीट के मामले में व्यस्त पुलिस कर्मचारी जब धीरज के पास गए तो धीरज ने शर्ट से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगो का जमावड़ा लगा गया।
उधम सिंह नगर जिले के एस.एस.पी.बरिंदर जीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए हुए कहा कि मामले में पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने मीडिया को मामले में अफवाह फैलाने से बचने और एक ही वर्जन छापने को कहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts