वायरल वीडियो: पत्नी को छेड़ा तो पुलिस कर्मी ने बीच सड़क पर की धुनाई

पुलिसकर्मी की पत्नी को मैसेज भेजना युवक को पड़ा भारी बीच सड़क पर पुलिस कर्मी ने युवक की धुनाई अनुज नेगी पौड़ी। जनपद पौड़ी के कोटद्वार में एक युवक को पुलिस कर्मी की पत्नी को मैसेज भेजना भारी पड़ गया। पुलिस कर्मी ने युवक की जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो सोसल साइट पर जमकर […]

पुलिसकर्मी की पत्नी को मैसेज भेजना युवक को पड़ा भारी

बीच सड़क पर पुलिस कर्मी ने युवक की धुनाई

अनुज नेगी
पौड़ी। जनपद पौड़ी के कोटद्वार में एक युवक को पुलिस कर्मी की पत्नी को मैसेज भेजना भारी पड़ गया। पुलिस कर्मी ने युवक की जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो सोसल साइट पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Q6dPIjch4Y0

 

कोटद्वार में पुलिस जवान द्वारा एक युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की वीडियो बुधवार सुबह से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस की वर्दी वाला एक युवक को बेरहमी से पीटता हुआ दिख रहा है। साथ ही पत्थर उठाकर उसे मारने की कोशिश कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस कर्मी और पुलिस के जवान की पत्नी को मैसेज भेजने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना कोटद्वार के गढ़वाली टंकी घ्रुवपुर की बताई जा रही है। घटना मंगलवार सांय की बताई जा रही है।
बुधवार सुबह से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर नुक्कड़, चौराहे पर इस वीडियों की चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो में पुलिस का जवान बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में पुलिस का जवान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए युवक को पीट रहा है।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी किसी की सुनने को तैयार नहीं है। इस दौरान पुलिस कर्मी ने जमीन से ईंट उठाकर युवक के सिर पर भी मारने की कोशिश की। वीडियो में मार खा रहा युवक पुलिस कर्मी से बार-बार हाथ जोड़कर माफ करने की गुहार लगा रहा है।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को मंगवाया है। अगर मामला सही पाया गया तो उक्त जवान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts