प्रकाश पंत की पत्नी लड़ेंगी चुनाव ! सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन

 पिथौरागढ़ में होने जा रहे उपचुनाव में स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी भाजपा की प्रत्याशी बनने जा रही हैं।  भले ही भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्र पंत द्वारा शिक्षा विभाग से वीआरएस मांगने के बाद से यह बात साफ हो गई है कि भाजपा उन्हें […]

 पिथौरागढ़ में होने जा रहे उपचुनाव में स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी भाजपा की प्रत्याशी बनने जा रही हैं।
 भले ही भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्र पंत द्वारा शिक्षा विभाग से वीआरएस मांगने के बाद से यह बात साफ हो गई है कि भाजपा उन्हें प्रत्याशी बनाने जा रही है।
 प्रकाश पंत की पत्नी यूं तो राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेठी मे मूल रूप से नियुक्त हैं लेकिन वर्तमान में जीजीआईसी राजपुर रोड में संबद्ध हैं।
 मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकारिया ने इस बात की पुष्टि की है कि चंद्रा पंत ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है।
 गौरतलब है कि 5 जून 2019 को प्रकाश पंत के निधन के बाद से पिथौरागढ़ की सीट खाली चल रही थी। अब इस पर 25 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। चंद्रा पंत द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने के बाद से प्रकाश पंत के छोटे भाई भूपेश पंत की दावेदारी पर विराम लग गया है।
वही कांग्रेस की सीट पर मयूख महर को प्रत्याशी बनाने जा रही है पूर्व विधायक मयूख महर के समर्थन में हरीश रावत ने भी चुनाव प्रचार करने की बात कही है हालांकि अभी मयूख महर चुनाव लड़ने की अनिच्छा जता रहे हैं लेकिन यह तय माना जा रहा है कि शुरुआती ना नुकुर के बाद कांग्रेस द्वारा समर्थन का भरोसा दिलाए जाने पर वह उप चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे।
 यदि मयूख महर चुनाव लड़ते हैं तो एंटी इनकंबेंसी के दौर से गुजर रही भाजपा के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहेगा।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts