मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम, महिला आयोग की उपाध्यक्ष समेत महिलाओं ने सीएम को बांधा रक्षासूत्र

देहरादून। गिरीश चंदोला  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यसेवक सदन में सोमवार को उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी के नेतृत्व में महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल […]

देहरादून। गिरीश चंदोला 

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यसेवक सदन में सोमवार को उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी के नेतृत्व में महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का संदेश दिया। इस दौरान प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में चंद्रकला तिवारी ने मुख्यमंत्री को स्नेहपूर्वक राखी बांधी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है। राखी धागा नहीं, कलाई की ताकत है। यह रिश्तों में विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

चंद्रकला तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा और आत्मीयता का पर्व है। बदलते समय के साथ भी इस पर्व की प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का यह पर्व सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

चंद्रकला तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्नेह और आशीर्वाद सदैव प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन के पर्व को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।

Also Read This

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts