ब्रेकिंग : सुप्रीमकोर्ट एडवोकेट राम जेठमलानी का निधन

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन हो गया है। 95 वर्ष के राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार थे। वह अपने मुकदमों के कारण काफी ख्याति प्राप्त थे।

राष्ट्रीय जनता दल से वर्तमान तक राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी ने हर्षद मेहता हाजी मस्तान और इंदिरा गांधी के हत्यारों का केस लड़ कर काफी चर्चा बटोरी थी।

राम जेठमलानी का अंतिम संस्कार आज शाम को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

छठवीं और सातवीं लोकसभा में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुंबई से दो बार चुनाव जीते तथा बाजपेई सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री भी रहे।

राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर 1923 को शिकारपुर पाकिस्तान में हुआ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts