बच्ची के अंतिम संस्कार मे तो गये नही, धरने पर सेंकी राजनीतिक रोटी

कोटद्वार में 10 वर्षीय बालिका की बलात्कार कर हत्या करने वाले मामले में अब राजनीति तूल पकड़ने लगी है। जहां एक ओर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और उसके कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह नेगी राजनीतिक रूप से लाभ प्राप्त करने के लिए मैदान में दरी बिछाकर तहसील परिसर डटे हुए हैं। वही जब कल मृतक बालिका का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उस समय न्याय दिलाने के नाम पर तहसील परिसर में राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही थी।

सामाजिक और राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने बालिका के अंतिम संस्कार में शामिल होने तक की जहमत नहीं उठाई। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बालिका को न्याय दिलाने के नाम पर अपनी राजनीति दुकान चमकाने वाले इन सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं के मन में इस घटना के प्रति कितनी संवेदनाएं हैं।

आज दूसरे दिन भी पूर्व काबीना मंत्री और उनके कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में दरी बिछाकर धरना देकर के उसे न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। बालिका को न्याय तो जब मिलेगा लेकिन तब तक अपनी राजनीतिक दुकान चमकाने का यह सुअवसर कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता और नेता चूकना नहीं चाहता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts