अलर्ट : इस आयोग मे होने जा रहा भर्ती घोटाला। जानिए कैसे

विद्युत नियामक आयोग द्वारा कुछ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। इस विज्ञापन को देख कर लगा जैसे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मिलेगा। लेकिन जब इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता देखी गयी तो ऐसा लगा जैसे ये पद किसी व्यक्ति विशेष के लिए हैं। योग्यता ऐसी, उत्तराखंड में ना मिले […]

विद्युत नियामक आयोग द्वारा कुछ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। इस विज्ञापन को देख कर लगा जैसे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मिलेगा। लेकिन जब इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता देखी गयी तो ऐसा लगा जैसे ये पद किसी व्यक्ति विशेष के लिए हैं।

योग्यता ऐसी, उत्तराखंड में ना मिले जैसी !!

एक पद के लिए जो योग्यता रखी गयी है, उस विषय को मान्यता वर्ष 2016 में दी गयी है, जबकि उत्त्तराखण्ड में इस विषय को केवल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2017 में शुरू किया गया। जबकि ग्राफिक एरा में इस वर्ष से शुरू किया है। इससे साफ लगता है कि वे पद किसी चहेते के लिए निकाले गए हैं।

चेयरमैन के बिना जल्दी किस बात की !
यह भी सोचने वाली बात है कि वर्तमान में आयोग में कोई चैयरमैन नही है। केवल दो सदस्य हैं, बिना चेयरमैन के भर्ती प्रक्रिया करना सवालों को खड़ा करता है।
इससे पहले जब सुभाष कुमार आयोग के चैयरमैन थे तो उनके समय मे निकाली गई भर्ती को भी विवादों के कारण निरस्त किया गया था।

आप से अनुरोध है कि यदि खबर अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर कीजिए ताकि हमारे नीति नियंताओं द्वारा समय रहते इसका संज्ञान लिया जा सके

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts