रुद्रप्रयाग फाटा सड़क दुर्घटना में 8 की मौत।   

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग पर कल रात पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण दो बाइक और एक कार खाई में गिर गई थी। जिससे अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।  पत्थरों के साथ कार गहरी खाई में जा गिरी थी। फाटा के पास चंडी धार मे हुई इस दुर्घटना में कल शाम 7:30 […]

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग पर कल रात पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण दो बाइक और एक कार खाई में गिर गई थी। जिससे अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
 पत्थरों के साथ कार गहरी खाई में जा गिरी थी। फाटा के पास चंडी धार मे हुई इस दुर्घटना में कल शाम 7:30 बजे एक कार और दो बाइक पत्थरों और मलबे के चपेट में आ गई थी। एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रात को अंधेरा होने के कारण कार का पता नहीं चल पाया था।
 आज सुबह कार में सवार 5 लोग मृत पाए गए। चार पुरुष और एक महिला के शव कार से बरामद हुए हैं।
 पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू कार्य अभी जारी है। और भी लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है। कार सवार दिल्ली तथा बाइक सवार ऋषिकेश के बताए जा रहे हैं, जो केदारनाथ से वापस लौट रहे थे।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts