सरकार को हाईकोर्ट का झटका। रुड़की नगर निगम से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों को बाहर करने पर रोक

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को दो माह के भीतर नगर निगम रुड़की और नगर पंचायत सेलाकुई में निकाय चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय ने सरकार के मुस्लिम बाहुल्य गांवों को निगम क्षेत्र से बाहर करने के शासनादेश पर भी रोक लगा दी है। देखिए वीडियो https://youtu.be/IB0eecixSJE रुड़की […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को दो माह के भीतर नगर निगम रुड़की और नगर पंचायत सेलाकुई में निकाय चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय ने सरकार के मुस्लिम बाहुल्य गांवों को निगम क्षेत्र से बाहर करने के शासनादेश पर भी रोक लगा दी है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/IB0eecixSJE

रुड़की निवासी आशीष सैनी व अन्य ने उच्च न्यायालय, नैनीताल में नगर निकाय चुनावों को जल्द कराने को लेकर याचिका दायर की थी। न्यायालय ने इसे चुनाव संबंधी जनहित याचिका से जोड़ते हुए याचिकाओं को क्लब कर दिया। अधिवक्ता सुहैल अहमद सिद्दीकी और अधिवक्ता जितेंद्र चौधरी ने बताया कि रुड़की के पिरान किलयर के विधायक फुरकान अहमद की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने चुनाव कराने के आदेश दिए हैं । राज्य सरकार ने नगर निगम रुड़की के परिसीमन में 6 जून 2018 के शासनादेश द्वारा दो मुस्लिम बाहुल्य गांव रामपुर गुज्जर और पाडली को निगम क्षेत्र से हटा दिया था।

आज खण्डपीठ ने उस शासनादेश को
निरस्त(क्वेश)कर दिया है, जिससे दोनों गांव दोबारा नगर निगम रुड़की में जुड़ गए हैं । ऐसे में अब राज्य सरकार को दो माह के भीतर नगर निगम रुड़की और
नगर पंचायत सेलाकुई में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts