आरटीआइ खुलासा: पुलवामा शहीदों से धोखा ! शहीदों की रकम सीएम राहत कोष में

कृष्णा बिष्ट  पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए जमा की गई रकम सरकार ने 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दी थी लेकिन तब से वहीं पड़ी है।  वन विभाग में छप्पन लाख  66 हजार रुपए एक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किए थे। ना तो […]

कृष्णा बिष्ट 
पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए जमा की गई रकम सरकार ने 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दी थी लेकिन तब से वहीं पड़ी है।
 वन विभाग में छप्पन लाख  66 हजार रुपए एक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किए थे। ना तो यह रकम शहीदों के किसी परिवार को दी गई और न ही किसी घायल को इसका लाभ मिला।
 जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले में देश के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे, वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन पुलवामा हमले के पीड़ितों के लिए दान कर दिया था। इसमें दैनिक वेतन भोगियों ने भी योगदान किया था।
हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सती को सूचना के अधिकार के अंतर्गत मुख्यमंत्री कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी डीके लोहुमी ने बताया कि 10 अप्रैल को यह रकम मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की गई थी और तब से मुख्यमंत्री राहत कोष के इलाहाबाद बैंक गांधी रोड के खाता संख्या 50482918950 मे ही पड़ी हुई है। आज तक भी यह रकम शहीदों के परिवारों अथवा किसी भी घायल को नहीं दी गई।
 प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंद्र मोहन कोठारी का कहना है कि यह पैसा सीएम राहत कोष या अन्य कहीं गया है तो यह कर्मचारियों से धोखा है और जल्दी ही यह पैसा पीड़ितों तक पहुंचना चाहिए।
 वन विभाग के मुखिया जयराज भी कहते हैं कि यह रकम सैनिक अर्धसैनिक कल्याण अर्थ राहत कोष के जरिए पुलवामा शहीदों और घायलों के लिए जमा कराई गई थी, मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाना सरासर गलत है।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts