ब्रेकिंग: सतपुली के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, कई घायल

सतपुली के निकट संगलाकोटी में जीएमओयू की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरोंखाल से जीएमओयू की एक बस कोटद्वार के चली थी। जैसे ही वह सतपुली से करीब २० किमी. दूर संगलाकोटी कबरा गांव के पास पहुंची, तभी वह […]

सतपुली के निकट संगलाकोटी में जीएमओयू की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरोंखाल से जीएमओयू की एक बस कोटद्वार के चली थी। जैसे ही वह सतपुली से करीब २० किमी. दूर संगलाकोटी कबरा गांव के पास पहुंची, तभी वह गहरे खड्ड में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होकर हो गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में ड्राइवर भी बताया जा रहा है। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर सतपुली से पुलिस बल पहुंच गया है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती के लिए पहुंचाया जा रहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts