एसबीएस विश्वविद्यालय, देहरादून में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ ७५वां गणतंत्र दिवस मनाया

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय, देहरादून में ७५वां गणतंत्र दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) वीके अहलूवालिया (पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम) (सेवानिवृत्त), डॉ. गौरवदीप सिंह (कुलाधिपति), प्रो (डॉ) जे कुमार (कुलपति), प्रो वीरमा राम (डायरेक्टर फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी), प्रो. मनीष अरोड़ा (डीन, छात्र कल्याण), सुश्री. उर्मी चौरसिया […]

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय, देहरादून में ७५वां गणतंत्र दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) वीके अहलूवालिया (पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम) (सेवानिवृत्त), डॉ. गौरवदीप सिंह (कुलाधिपति), प्रो (डॉ) जे कुमार (कुलपति), प्रो वीरमा राम (डायरेक्टर फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी), प्रो. मनीष अरोड़ा (डीन, छात्र कल्याण), सुश्री. उर्मी चौरसिया (परीक्षा नियंत्रक) और श्री. जोरावर सिंह (प्रबंधक) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) वीके अहलूवालिया ने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों को याद किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी एवं हमें संविधान के अधिकार और उसके लिए अपने कर्तव्य के बारे में बताया। सुश्री. आरुषि मैखुरी (बी.पी.टी. प्रथम वर्ष) और श्री अभिषेक कुमार (बी.पी.टी. तृतीय वर्ष) ने भारतीय संविधान के महत्व, बुनियादी सिद्धांतों और मूल्यों पर भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मैत्री चतुर्वेदी द्वारा किया गया। सभी ने राष्ट्र के सम्मान, अखंडता, गरिमा और विशिष्टता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन कैप्टन नलिनी महर्षि एवं डॉ. मैत्री चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के विभागाध्यक्ष/प्रभारी एवं समन्वयक, संकाय, विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स कप्तान एवं उप-कप्तान उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का बड़ा दावा। बोले- ‘गिरफ्तार नहीं, किडनैप किया गया’

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हिरासत को लेकर गंभीर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम...

Related Posts