महिला ने पटवारी पर लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के एक राजस्व पुलिस अधिकारी(पटवारी)के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने न केवल यौन शोषण बल्कि गर्भपात का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रेप का मुकादमा दर्ज कर जांच शुरू की। उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी बी.एड. की छात्रा ने तहरीर […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के एक राजस्व पुलिस अधिकारी(पटवारी)के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने न केवल यौन शोषण बल्कि गर्भपात का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रेप का मुकादमा दर्ज कर जांच शुरू की।
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी बी.एड. की छात्रा ने तहरीर देकर कहा कि 9 जुलाई 2018 को वह बड़ी बहन के रिश्ते की बात करने जसपुर के गांव पतरामपुर में विपिन प्रजापति के घर गई थी।

वहां रिश्ता तय नहीं हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद विपिन के छोटे भाई कपिल कुमार की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसमें उसने खुद को चम्पावत की पाटी तहसील में पटवारी बताया। उसने कपिल की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की और कुछ दिन बाद कपिल से उसका व्हाट्सएप पर भी संपर्क हो गया।

धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। कपिल उसे शादी की बात कहकर सितंबर 2018 में भीमताल ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छह अक्टूबर 2018 को कपिल ने उसे पुनः भीमताल बुलाया, इस बीच वह गर्भवती हो गई। शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद कपिल ने 12 जनवरी 2019 को उसे भीमताल में गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद कपिल शादी से मुकर गया, उसने दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया। आरोप है कि वह दूसरी जगह रिश्ता तोड़ने के लिए और युवती से शादी करने के लिए 25 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है।

ए.एस.पी.काशीपुर डॉ.जगदीश चंद्र के अनुसार पीड़िता के आरोपों के बाद आई.पी.सी.की धारा 376, 506 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद कार्यवाही होगी।

Also Read This

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

बड़ी खबर: हरक सिंह रावत पर 17 धराओं में असम में मुकदमा;बढ़ी मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। असम की...

Related Posts