वायरल न्यूज़ : टीचर के तबादले पर बिलख उठी केलसू घाटी

कुछ दिनों से उत्तरकाशी राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली सोशल मीडिया में छाया हुआ है। यहां के शिक्षक आशीष डंगवाल का ट्रांसफर क्या हुआ कि यहां के लोग अभिभावक और बच्चे बेहद भावुक हो गए। अध्यापक डंगवाल ने भावुक करने वाली तस्वीरों के साथ अपने फेसबुक वॉल पर लिखा,-” मेरी प्यारी केलसू घाटी आपके लगाव, आपके […]

कुछ दिनों से उत्तरकाशी राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली सोशल मीडिया में छाया हुआ है। यहां के शिक्षक आशीष डंगवाल का ट्रांसफर क्या हुआ कि यहां के लोग अभिभावक और बच्चे बेहद भावुक हो गए।

अध्यापक डंगवाल ने भावुक करने वाली तस्वीरों के साथ अपने फेसबुक वॉल पर लिखा,-” मेरी प्यारी केलसू घाटी आपके लगाव, आपके प्यार, आपके सम्मान, आपके अपनेपन के आगे मेरे हर एक शब्द फीके हैं। सरकारी आदेश के सामने मेरी मजबूरी थी, मुझे यहां से जाना पड़ा। मुझे इस बात का बहुत दुख है।”

अध्यापक डंगवाल आगे लिखते हैं,-” मेरे प्यारे बच्चों हमेशा मुस्कुराते रहना, आप लोगों की बहुत याद आएगी।”

ग्रामीण महिलाएं तो अध्यापक के गले लग कर रो पड़ी। आंसुओं के साथ ग्रामीणों ने शिक्षक को ढोल दमाऊ के साथ शानदार विदाई दी।

मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले आशीष तीन साल पहले उत्तरकाशी के दुर्गम राजकीय इंटर कॉलेज केलसू घाटी में तैनात हुए थे। प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में प्रथम स्थान आने पर उनका यहां से तबादला हो गया था।

तीन साल में अध्यापक, स्कूली बच्चों और गांव वालों के दिल में जो जगह बनाई, उसने विदाई के अवसर पर पूरी केलसू घाटी की आंखें नम कर दी।

Also Read This

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

ब्रेकिंग : सोने-चांदी में बड़ी गिरावट! चांदी 4.71% तो सोना 3.66% टूटा। निवेशकों में हड़कंप

Gold Silver Price Today: भारतीय वायदा बाजार (MCX) में शुक्रवार, 20 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली।...

Related Posts