देवप्रयाग तीनधारा के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, पांच जख्मी

बद्रीनाथ हाइवे पर तीनधारा के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक टैंपो ट्रैवलर पर पत्थर गिरने से उसमें सवार पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर देवप्रयाग से 10 किमी. पहले तीनधारा के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बदरीनाथ की […]

बद्रीनाथ हाइवे पर तीनधारा के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक टैंपो ट्रैवलर पर पत्थर गिरने से उसमें सवार पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर देवप्रयाग से 10 किमी. पहले तीनधारा के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहे सिख तीर्थयात्रियों से भरे एक टैंपो ट्रैवलर संख्या पीबी01ए 7524 जैसे ही तीनधारा के पास से गुजर रहा था, इसी दौरान पहाड़ी से उस पर एक बड़ा पत्थर गिर गया, जिससे टैंपो सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य तीर्थयात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। यह सभी तीर्थयात्री पंजाब के मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई। टीम ने शीघ्र घायलों को रेस्क्यू कर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts