पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदान्नद मुनि महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

November 25, 2022
in पर्वतजन
तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदान्नद मुनि महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तरकाशी 25 नवम्बर 2022 

नीरज उत्तराखंडी

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रामलीला मैदान उत्तरकाशी में तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदान्नद मुनि महाराज ने प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान,अरुण सारस्वत,अजयपुरी,  गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट, सीडीओ गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत आज दूसरे दिन भटवाड़ी से चिन्यालीसौड़ तक गंगा किनारे स्वछता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं,जनप्रतिनिधियों एवं  अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घाट पर हाट कार्यक्रम के अंर्तगत रामलीला मैदान में स्थानीय उत्पादों से सम्बंधित महिला स्वंय सहायता समूह एवं विभागीय स्टॉल लगाए गए। मेले में समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों की खूब विक्री की। गणेशपुर एवं मातली महिला समूह द्वारा आज मेले में 4 हजार रुपए से अधिक के स्थानीय उत्पादों का विक्रय किया। गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता को अक्षुण बनाएं रखने को लेकर पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं एवं सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल संवेदना समूह एवं भागीरथी कला संगम मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक,भजन और लोक गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। वहीं मेले में लेजर शो भी मेलार्थियों को खूब भाया। लेजर शो में   गंगा मैया के अवतरण का मंचन प्रदर्शित किया गया। गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत सांय को गंगा आरती स्थल केदारघाट में गंगा आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 

गंगा उत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदान्नद मुनि महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड  दिव्यता और भव्यता की धरती है जहां से गंगा जी निकल रही है। उत्तरकाशी  ऑक्सीजन और जड़ी बूटियों का भंडार है। पर्यारण के संरक्षण और संवर्धन को और मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आजीविका को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। उत्तरकाशी में रुद्राक्ष व अखरोट की क्रांति लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान स्वामी ने कहा कि जल्द ही परमार्थ निकेतन में दिव्यांग कैंप लगाया जाएगा। जिसमें संपूर्ण उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की दिव्यांग बेटियों एवं महिलाओं को निःशुल्क कृत्रिम अंग दिए जाएंगे जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सके। 

 इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने अपने सम्बोधन में परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज जी का स्वागत करते हुए उत्तरकाशी आगमन पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी को स्वच्छ बनाने के लिए भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार प्रयासरत है। 

गंगा उत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला,विधायक सुरेश चौहान, सीडीओ गौरव कुमार को गंगा रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें बतौर मुख्यतिथि पहुंचे परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने प्रदान किया। 

इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अशोक सेमवाल,एडीएम तीर्थपाल सिंह,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, ब्लाइंड क्रिकेट अध्यक्ष शैलेंद्र सहित जनता उपस्थित रही।


Previous Post

वायरल वीडियो : नशे में धुत होकर ड्यूटी करने पहुंचा पुलिस कर्मी l महिला से छेड़छाड़ के आरोप

Next Post

वीडियो : गहरी खाई में गिरा पुलिसकर्मी l देखिए कैसे किया खतरनाक रैस्क्यू

Next Post
वीडियो : गहरी खाई में गिरा पुलिसकर्मी l देखिए कैसे किया खतरनाक रैस्क्यू

वीडियो : गहरी खाई में गिरा पुलिसकर्मी l देखिए कैसे किया खतरनाक रैस्क्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: विधानसभा सत्र से पहले उत्तराखंड सरकार के सामने नई चुनौती।जल्द बनाना होगा संसदीय कार्य मंत्री
  • हादसा: मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत..
  • छात्रहित में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय- ललित जोशी।
  • राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर डॉ. साहिल महाजन हुए सम्मानित, सीएम धामी ने जताया आभार
  • बड़ी खबर: डीएम ने पकड़ा दोहरी भूमि बिक्री का फर्जीवाड़ा। अधीक्षण अभियंता का वाहन किया जब्त 
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!