ग्रेट न्यूज : त्रिवेंद्र सरकार से यहां भी आगे केजरीवाल। दिल्ली मे गढवाली, कुमाऊंनी,जौनसारी भाषा अकादमी। हीरासिंह राणा उपाध्यक्ष

गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एकेडमी का गठन –    मशहूर गायक और कलाकार हीरा सिंह राणा बने वाइस-चेयरमैन –    एकेडमी को बहुत जल्द मिलेगा शानदार ऑफिस   गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री श्री  मनीष सिसोदिया ने एक एकेडमी गठित कर […]

गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एकेडमी का गठन
–    मशहूर गायक और कलाकार हीरा सिंह राणा बने वाइस-चेयरमैन
–    एकेडमी को बहुत जल्द मिलेगा शानदार ऑफिस  

गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री श्री  मनीष सिसोदिया ने एक एकेडमी गठित कर दी है। मशहूर अवार्ड-विनिंग सिंगर और आर्टिस्ट हीरा सिंह राणा इस एकेडमी के वाइस चेयरमैन होंगे। यह एकेडमी उत्तराखंड की कला और संस्कृति को बढ़ावा देगी। एकेडमी को बहुत जल्द सभी सुविधाओं वाला एक ऑफिस मुहैया करा दिया जाएगा।
कला, संस्कृति और भाषा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली सांस्कृतिक रूप से बेहद समृद्ध शहर है। यहां पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आकर निवास है और अपनी जीविका चलाते हैं। उत्तराखंड के  बहुत सारे लोग दिल्ली में निवास करते हैं। हम उन लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मुहैया कराना चाहते हैं जहां वह अपनी कला और संस्कृति से रूबरू हो सकें। साथ ही दिल्ली के लोग भी उत्तराखंड की संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हो सकेंगे। मुझे इस बात की खुशी है कि जाने-माने गायक हीरा सिंह राणा जी इसके वाइस चेयरमैन बने हैं और इस एकेडमी को स्थापित करने के लिए हमारे साथ आए हैं।

दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि नई एकेडमी गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी भाषा और संस्कृति में बेहतरीन काम करने वालों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न तरह के अवार्ड शुरू करेगी। सरकार एकेडमी के जरिये लैंग्वेज कोर्सेस भी शुरू करेगी। दिल्ली सरकार एकेडमी के जरिये गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts