मतदान से पहले पांचों सीटों की जीत की प्रार्थना लेकर कैंचीधाम पहुंचे सी.एम.धामी।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री मतदान से दो दिन पूर्व ऊत्तराखण्ड की पांचों सीटों समेत केंद्र में भाजपा सरकार के लिए प्रार्थना करने पहुंचे विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर नैनीताल के कैंची धाम पहुँच गए। सी.एम.ने बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और आगामी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री मतदान से दो दिन पूर्व ऊत्तराखण्ड की पांचों सीटों समेत केंद्र में भाजपा सरकार के लिए प्रार्थना करने पहुंचे विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर नैनीताल के कैंची धाम पहुँच गए। सी.एम.ने बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की प्रार्थना की।
आज लोकसभा चुनाव प्रचार के आखरी दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नैनीताल जिले के कैंची धाम मंदिर पहुँचे। हल्द्वानी में होने वाली जनसभा से पहले सी.एम.ने कैंची धाम पहुँचकर बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन किये। सी.एम.धामी ने कहा कि महाराज की सब पर कृपा रहती है और इस बार महाराज के आशीर्वाद से राज्य में बी.जे.पी.राज्य की पांचो सीटों पर जीत हासिल करेगी और नरेंद्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts