बड़ी खबर: इस दिन होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव और मतगणना।आचार संहिता भी लागू

देहरादून। उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। पंचायती राजनीति के लिहाज से यह चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं। मतदान कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा: […]

देहरादून। उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। पंचायती राजनीति के लिहाज से यह चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं।

मतदान कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि: 11 अगस्त (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
  • नामांकन वापसी: 12 अगस्त (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक)
  • मतदान की तिथि: 14 अगस्त (सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
  • मतगणना: मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद

पंचायती राज विभाग ने इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण भी जारी कर दिया है। इसमें पहले से जारी अनंतिम अधिसूचना में कोई बदलाव नहीं किया गया

1 अगस्त को सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार द्वारा आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी की गई थी और 2 से 5 अगस्त के बीच प्रदेशभर से 42 आपत्तियां प्राप्त हुईं।

देहरादून से सबसे अधिक आपत्तियां सामने आई थीं। सभी आपत्तियों का निपटारा समिति द्वारा 6 अगस्त को किया गया, जिसके बाद 7 अगस्त को अंतिम आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई।

12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण इस प्रकार है:

जिलाआरक्षण स्थिति
उत्तरकाशीअनारक्षित
टिहरीमहिला
पौड़ीमहिला
रुद्रप्रयागमहिला
चमोलीअनारक्षित
देहरादूनमहिला
ऊधमसिंह नगरअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
नैनीतालअनारक्षित
अल्मोड़ामहिला
चंपावतअनारक्षित
बागेश्वरअनुसूचित जाति महिला (SC)
पिथौरागढ़अनुसूचित जाति (SC)

अब राज्य निर्वाचन आयोग इन आरक्षण के आधार पर चुनाव की प्रक्रिया संचालित करेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts