तोहफा: रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मिलेगा फ्री सफर..

देहरादून। रक्षाबंधन 2025 के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की बहनों को एक खास तोहफा देने का ऐलान किया है। अब 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बहनें उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। इस दिन लाखों […]

देहरादून। रक्षाबंधन 2025 के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की बहनों को एक खास तोहफा देने का ऐलान किया है। अब 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बहनें उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है।

इस दिन लाखों महिलाएं लंबी दूरी तय करती हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार का यह कदम महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला है।

इससे पहले भी कई राज्यों ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दी है, लेकिन उत्तराखंड सरकार हर साल इसे विशेष रूप से लागू करती है, जिससे प्रदेश की लाखों बहनें लाभान्वित होती हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts