पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं का सैलाब: 1 लाख से अधिक कर चुके दर्शन

May 7, 2025
in उत्तराखंड
गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं का सैलाब: 1 लाख से अधिक कर चुके दर्शन
ShareShareShare

उत्तरकाशी, नीरज उत्तराखंडी 
बोलती तस्वीर

  • यात्राकाल के पहले हफ्ते में यमुनोत्री-गंगोत्री धाम दर्शन को पहुंचे एक लाख से अधिक तीर्थयात्री
  • 9585 वाहनों से 1 लाख 15 हजार 238 तीर्थयात्री कर चुके माँ यमुना और माँ गंगा के दर्शन।

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। दोनों धामों में 7 दिन के भीतर 1 लाख 15 हजार 238 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या दोनों धाम में शुरुआत के दिनों में बड़ा रिकॉर्ड है। प्रशासन द्वारा जरूरत होने पर यातायात हेतु गेट सिस्टम को लागू किया जा रहा हैं जिससे तीर्थयात्रियों को सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा कराई जा रही है। इस व्यवस्था का तीर्थयात्री भी स्वागत कर रहे हैं।
चारधाम में प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार दर्शन को निरन्तर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जुटे है। धामों में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला आगे के दिनों में और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने बेहतर यात्रा व्यवस्था हेतु तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बैरियर, गेट सिस्टम बनाते हुए होल्डिंग पॉइंट की सुविधा दी है। इससे संकरे और जाम संभावित स्थानों पर आवाजाही में बड़ी राहत मिलती है। आज मंगलवार को यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के एक हफ्ते में यात्रा सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। यात्रियों की यमुनोत्री मार्ग पर दोबाटा और गंगोत्री मार्ग पर हीना पार्किंग में चैक पोस्ट पर नियमित पंजीकरण जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों धामों में यात्रा सुगम और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। तीर्थयात्रियों के लिए दोनों धामों और यात्रा मार्गो पर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई यात्रियों की सुरक्षा, सुगमता और सुव्यवस्था के लिए प्रशासन तत्पर है। उन्होंने सरकार की चारधाम यात्रा से जुड़ी एडवाजरी का सभी तीर्थयात्रियों से पालन करने तथा यात्रा पर आने से पहले यात्रा कंट्रोल रूम से मौसम, बुकिंग आदि की सही जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेने को कहा।
यात्रा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक यमुनोत्री धाम में 7 दिन के भीतर 4582 छोटे-बड़े वाहनों में 65583 तथा गंगोत्री धाम में 5003 वाहनों में 49655 तीर्थयात्री दर्शन को आ चुके हैं।


Previous Post

बेखौफ खनन माफिया:  SDO मनीष जोशी पर हमला..

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'जेनिथ-2025' का आगाज

Next Post
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘जेनिथ-2025’ का आगाज

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'जेनिथ-2025' का आगाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  •  130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने पूरी की कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग। कैंसर देखभाल को मिलेगा नया बल
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर की इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा। जानिए कारण.
  • बड़ी खबर: यहां खनन माफियाओं का बोलबाला। NGT नियमों की उड़ रही धज्जियाँ..
  • बड़ी खबर: राइका मोल्टाड़ी के तीन मेधावी छात्रों का “सुपर-100 सिलेक्शन योजना” में चयन
  • बड़ी खबर: अजय पांडे बने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के नए उपाध्यक्ष
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!