उत्तराखंड गोल्ड कप 2026:कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ने पंजाब को 25 रन से हराकर जीता खिताब

देहरादून, 8 जून 2026। 42वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (C&AG) की टीम ने अपने नाम कर लिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में C&AG ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को 25 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लक्ष के […]

देहरादून, 8 जून 2026। 42वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (C&AG) की टीम ने अपने नाम कर लिया।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में C&AG ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को 25 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

लक्ष के शतक से C&AG ने खड़ा किया विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए C&AG ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए। टीम की ओर से लक्ष ने नाबाद 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा शुभम सिंह पंडीर (48), सुमित माथुर (45), गुरविंदर सिंह (41) और लोन नसीर (नाबाद 46) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पंजाब की ओर से कार्तिक छाडा और दमनप्रीत सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।

उदय प्रताप शरण का शतक भी नहीं दिला सका जीत

374 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 49.4 ओवर में 348 रन पर सिमट गई। पंजाब की ओर से उदय प्रताप शरण ने 138 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि दमनप्रीत सिंह ने नाबाद 49, ईश राव ने 46 और अमनजोत सिंह ने 42 रन बनाए।

हालांकि, C&AG के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।

मृणमय दत्ता की घातक गेंदबाजी

C&AG की ओर से मृणमय दत्ता ने 5 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। वहीं अब्दुल बजीथ, करन, आयुष जमवाल और सुमित माथुर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

फाइनल में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले लक्ष को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

विजेता टीम को मिले 10 लाख रुपये

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं हरिद्वार सांसद तथा पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat ने विजेता C&AG टीम को 10 लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को 7 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की।

मैच की शुरुआत बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सिक्का उछालकर की और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मैच का स्कोरकार्ड

  • C&AG: 373/7 (50 ओवर)
  • पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन: 348 ऑल आउट (49.4 ओवर)
  • परिणाम: C&AG 25 रन से विजयी
  • प्लेयर ऑफ द मैच: लक्ष (101* रन)

यह भी पढ़ें:

👉 बड़ा झटका: घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़े दाम। रसोई का बजट फिर बिगड़ा

👉 बड़ी खबर:ट्रैकिंग कंपनियों से वसूला जाएगा शुल्क। नियम तोड़े तो ₹50 हजार जुर्माना,जानिए मामला 

Also Read This

क्राइम : स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू से हत्या, आरोपी प्रशासनिक अधिकारी फरार

बागेश्वर से राजकुमार सिंह परिहार रिपोर्टउत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के...

ब्रेकिंग: पूरे उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी बारिश का कहर, IMD अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 जुलाई 2026 को दोपहर 12:07...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts