बड़ी खबर : नशा मुक्ति केंद्र से भागे युवक पहुंचे अपने-अपने घर,लेकिन कैसे और जिम्मेदार कौन

हल्द्वानी  रिपोर्ट/कार्तिक उपाध्याय  कमलुवागांजा में एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे 19 युवकों के फरार होने की खबर सामने आई है।  जानकारी के मुताबिक फरार युवकों में तीन युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।  नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने बताया कि देर शाम 19 युवक भाग गए जो कि यहां से भाग कर अपने […]

हल्द्वानी 

रिपोर्ट/कार्तिक उपाध्याय 

कमलुवागांजा में एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे 19 युवकों के फरार होने की खबर सामने आई है। 

जानकारी के मुताबिक फरार युवकों में तीन युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। 

नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने बताया कि देर शाम 19 युवक भाग गए जो कि यहां से भाग कर अपने अपने घर पहुंच चुके हैं।

संचालक ने बताया कि उनके परिवारजनों से बात हुई तब जाकर पता चला कि वह यहां से भागकर घर पहुंचे हैं ।

वही नशा मुक्ति केंद्र द्वारा देर शाम ही लिखित शिकायती पत्र पुलिस प्रशासन को दे दिया गया था।

जमकर उत्पात मचाने के बाद खिड़की तोड़ हुए फरार

पता चला हैं कि कमालुआगंजा क्षेत्र में साईं फाउंडेशन धाम से नशा मुक्ति केंद्र हैं जहां इलाज करा रहे 19 युवक खिड़की तोड़कर फरार हो गए। 

पहले युवकों ने नशा मुक्ति केंद्र में जमकर उत्पात मचाया और फिर गैस सिलेंडर से खिड़की तोड़ फरार हो गए।

जिसके बाद नशा मुक्ति केंद्र की शिकायत पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।लेकिन अहम सवाल यह भी है कि आखिर नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे युवा भागने में कैसे कामयाब हुए ।

जबकि वहां इलाज करा रहे सभी मरीजों की जिम्मेदारी नशा मुक्ति केंद्र की होती है ।

अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ कोई कार्यवाही करता है अथवा नहीं!

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts