पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

राजभवन रोड में वाहन की टक्कर से विलुप्तप्राय लैपर्ड कैट की मौत। रुक नहीं रहा इस सुंदर वन्यजीव की मौतों का आंकड़ा…

November 17, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में लैपर्ड कैट की मौतों का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। न्यू पालिका मार्किट के पीछे जंगली चूहों के शिकार करने पहुंची लैपर्ड कैट को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग मृत वन्यजीव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गया।
नैनीताल के पश्चिमी अयारपाटा हिल में राजभवन रोड पर बाघ(टाइगर)के बराबर महत्व रखने वाली शिड्यूल 1 की लैपर्ड कैट का शव मिलने से वन्यजीव प्रेमियों में मायूसी छा गई। बताया जा रहा है कि ये लैपर्ड कैट जंगली चूहों के शिकार करने के लिए तिब्बती मार्किट के पीछे न्यू पालिका मार्किट में पहुंची थी। लौटते वक्त इसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले भी 26 अक्टूबर को इसी क्षेत्र में एक लैपर्ड कैट की अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी। बीते रोज शनिवार को हल्द्वानी रोड में एक नंबर के पास एक लैपर्ड कैट का शव मिला था जिसके वाहन के दबने की आशंका जताई गई थी। इससे पहले भी इस सुंदर विलुप्तप्राय वन्यजीव लैपर्ड कैट के मृत मिलने की सूचनाएं आती रही है। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद वो इसे लेकर चले गए और बताया कि इसका नैनीताल के उच्च स्थलीय वन्यजीव उद्यान(ज़ू)में पोस्ट मार्टम किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र चम्याल का कहना है कि ये लैपर्ड कैट आए दिन वहां पनप रहे बड़े साइज के चूहों के शिकार करने आती थी। आज शिकार के बाद लौटते वक्त किसी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई।


Previous Post

हादसा (दु:खद)- तेज रफ्तार ट्रक ने मारी भैंसा बुग्गी को टक्कर। एक युवक की मौत, दो घायल ..

Next Post

हादसा (दु:खद)- बदरीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बच्ची को रौंदा। मौत…

Next Post
बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ हाईवे पर पुल की सेटरिंग पलटने से आधा दर्जन से अधिक मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

हादसा (दु:खद)- बदरीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बच्ची को रौंदा। मौत…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग: पांच IAS अधिकारियों के तबादले। आदेश जारी, देखें लिस्ट..
  • अभिनव पहल: 40 आईएएस अधिकारीयों ने गोद लिए अपने प्रथम नियुक्ति स्थल। देखें लिस्ट ..
  • बारिश का कहर: 33 मार्ग बंद, आठ जिलों में बाढ़ की चेतावनी। चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • दुखद हादसा: अलकनंदा में समाया टेंपो ट्रैवलर। 9 का रेस्क्यू, कई मौत, कुछ लापता
  • डीएम का “नंदा-सुनंदा” प्रोजेक्ट बना असहाय बेटियों के भविष्य की उम्मीद। 5 बालिकाओं को सौंपे 1.65 लाख के चेक..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!