राजभवन रोड में वाहन की टक्कर से विलुप्तप्राय लैपर्ड कैट की मौत। रुक नहीं रहा इस सुंदर वन्यजीव की मौतों का आंकड़ा…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में लैपर्ड कैट की मौतों का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। न्यू पालिका मार्किट के पीछे जंगली चूहों के शिकार करने पहुंची लैपर्ड कैट को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग मृत वन्यजीव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में लैपर्ड कैट की मौतों का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। न्यू पालिका मार्किट के पीछे जंगली चूहों के शिकार करने पहुंची लैपर्ड कैट को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग मृत वन्यजीव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गया।
नैनीताल के पश्चिमी अयारपाटा हिल में राजभवन रोड पर बाघ(टाइगर)के बराबर महत्व रखने वाली शिड्यूल 1 की लैपर्ड कैट का शव मिलने से वन्यजीव प्रेमियों में मायूसी छा गई। बताया जा रहा है कि ये लैपर्ड कैट जंगली चूहों के शिकार करने के लिए तिब्बती मार्किट के पीछे न्यू पालिका मार्किट में पहुंची थी। लौटते वक्त इसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले भी 26 अक्टूबर को इसी क्षेत्र में एक लैपर्ड कैट की अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी। बीते रोज शनिवार को हल्द्वानी रोड में एक नंबर के पास एक लैपर्ड कैट का शव मिला था जिसके वाहन के दबने की आशंका जताई गई थी। इससे पहले भी इस सुंदर विलुप्तप्राय वन्यजीव लैपर्ड कैट के मृत मिलने की सूचनाएं आती रही है। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद वो इसे लेकर चले गए और बताया कि इसका नैनीताल के उच्च स्थलीय वन्यजीव उद्यान(ज़ू)में पोस्ट मार्टम किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र चम्याल का कहना है कि ये लैपर्ड कैट आए दिन वहां पनप रहे बड़े साइज के चूहों के शिकार करने आती थी। आज शिकार के बाद लौटते वक्त किसी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts