रिपोर्ट – बिजेन्द्र राणा
उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज़ एसोसिएशन के देहरादून स्थिति शिवालिक होटल में द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ । जिसमें प्रदेश भर के नर्सिंग सदस्यो ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया ।
अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारणी का चुनाव हुए। कार्यकारणी के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वान, प्रदेश महामंत्री गिरीश उनियाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती छवि घड़ियाल को चुना गया।
संगठन की नई कार्यकारणी चुने जाने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओ , बुक्को से संगठन सदस्यो द्वारा भव्य स्वागत किया। चुने जाने के बाद संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वान ने सभी सम्मानित सदस्यों का आभार और धन्यवाद किया।
साथ ही सभी सम्मानित सदस्यों को कहा कि आपने जिस विश्वास और भरोसे से आप लोगों ने मुझे चुना है में आपके वो विश्वास दिलाता जो भी मेरे संकल्प पत्र मे घोषणा है उनको पूरा करने के लिए दिन रात नर्सिंग संवर्ग के लिए कार्य करूंगा साथ ही प्रत्येक सदस्य से अपेक्षा करता हूं कि आप भी संगठन के लिया अपना सहयोग देंगे।


