पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का सफल ब्रेकथ्रू

April 17, 2025
in उत्तराखंड
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का सफल ब्रेकथ्रू
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट: जयप्रकाश नॉगाई 

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में आरवीएनएल ने रचा इतिहास, देवप्रयाग-सौड़ से जनासु तक बनी 14.57 किमी लंबी सुरंग

ऋषिकेश। भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का आज सफल ब्रेकथ्रू हो गया है, जो उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना का हिस्सा है। यह सुरंग देवप्रयाग-सौड़ से जनासु तक 14.57 किलोमीटर लंबी है और इसे रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने रिकॉर्ड समय में पूरा किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे।

125 किमी लंबी परियोजना, 105 किमी सुरंग के अंदर

यह पूरी रेल परियोजना 125 किलोमीटर लंबी है, जिसमें से लगभग 105 किलोमीटर हिस्सा सुरंगों के माध्यम से तय किया जा रहा है। इस परियोजना में कुल 16 सुरंगें बनाई जा रही हैं, जिनमें से यह सबसे लंबी है। देवप्रयाग-सौड़ से जनासु तक की यह सुरंग तकनीकी दृष्टि से बेहद जटिल थी, लेकिन इसे टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) की अत्याधुनिक तकनीक से संभव बनाया गया।

टीबीएम तकनीक से बनी सबसे लंबी सुरंग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह पहली बार है जब देश के पहाड़ी इलाकों में सुरंग निर्माण के लिए टीबीएम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 9.11 मीटर व्यास वाली सिंगल-शील्ड रॉक टीबीएम ने जिस तेजी और सटीकता से यह कार्य पूरा किया, वह वैश्विक स्तर पर एक नया मानदंड स्थापित करता है।

उन्होंने कहा, “यह परियोजना उत्तराखंड के ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने में मदद करेगी। इससे सफर सात घंटे से घटकर सिर्फ दो घंटे का रह जाएगा। यह न सिर्फ यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार देगा।”

चार धाम रेल परियोजना की दिशा में बड़ा कदम

रेल मंत्री ने कहा कि यह परियोजना चार धाम रेल नेटवर्क को साकार करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी इंजीनियरों, कर्मचारियों और श्रमिकों को बधाई दी और कहा कि आरवीएनएल ने भारत के सबसे कठिन भूगोल में आधुनिक तकनीक से काम कर अपनी क्षमताओं को साबित किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सुरंग उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। “यह परियोजना न केवल राज्य के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी बढ़ाएगी।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द ही उस पर भी कार्य शुरू होगा।

विशिष्टजन की उपस्थिति

इस ऐतिहासिक मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित, और आरवीएनएल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गौर प्रमुख रूप से शामिल रहे। साथ ही जीएम उत्तर रेलवे अशोक कुमार वर्मा, मुख्य परियोजना प्रबंधक अजित यादव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Previous Post

हाईकोर्ट न्यूज: फटकार के बाद रजनी भंडारी बनीं प्रशासक। अवमानना से बचे अधिकारी

Next Post

बड़ी खबर: एलटी शिक्षक भर्ती में नियुक्ति प्रक्रिया लटकी।चयनित अभ्यर्थियों ने शुरू किया धरना

Next Post
बड़ी खबर: एलटी शिक्षक भर्ती में नियुक्ति प्रक्रिया लटकी।चयनित अभ्यर्थियों ने शुरू किया धरना

बड़ी खबर: एलटी शिक्षक भर्ती में नियुक्ति प्रक्रिया लटकी।चयनित अभ्यर्थियों ने शुरू किया धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट। छ: दिन पहले प्रदेश में दस्तक देगा मानसून ..
  • बड़ी खबर: धामी कैबिनेट आज।  कई अहम निर्णयों पर लगेगी मुहर 
  • बड़ी खबर: संविदा मजदूरों के आधार सत्यापन में लापरवाही पर डीएम सख्त। निकायों को आज ही रिपोर्ट भेजने के निर्देश…
  • बड़ी खबर : लाखों की ठगी करने वाला ‘इच्छाधारी बाबा’ ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, पड़े पूरी खबर
  • गजब : कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी ने महिला पर झोंका फायर।
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!