पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

वन निगम में बड़ा घोटाला: 7.80 लाख की लकड़ी चहेतो को सिर्फ 6.70 लाख में बेची। अब बैठी जांच 

May 3, 2025
in उत्तराखंड
वन निगम में बड़ा घोटाला: 7.80 लाख की लकड़ी चहेतो को सिर्फ 6.70 लाख में बेची। अब बैठी जांच 
ShareShareShare

उत्तराखंड वन विकास निगम में लकड़ी की ई-नीलामी में बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि अफसरों की मिलीभगत से 7.80 लाख रुपये की लकड़ी को महज 6.70 लाख रुपये में बेच दिया गया। यह अनियमितता रामनगर डिवीजन में हुई, जहां ई-नीलामी की प्रक्रिया को दरकिनार कर कम रेट की बोली को मंजूरी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उच्चतम बोली के बावजूद कुछ अधिकारियों ने नीलामी निरस्त कर कम बोली पर लकड़ी बेच दी। जब मामले की भनक मुख्य सचिव और प्रमुख वन सचिव आरके सुधांशु को लगी, तो उन्होंने गंभीरता से जांच के आदेश दिए। अब संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो चुकी है।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने स्पष्ट किया कि, “मामले की शिकायतें मिली हैं। एमडी को रिपोर्ट देने को कहा गया है। दोषी पाए गए अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और हुए नुकसान की वसूली भी की जाएगी।”

इस पूरे प्रकरण में अफसर एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ते नजर आ रहे हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश पाल ने कहा कि, “ई-नीलामी में गड़बड़ी तो हुई है, लेकिन यह मेरे स्तर की नहीं है। डीएफओ रामनगर ने मेरे अधिकार क्षेत्र में दखल देकर पहले ही ई-नीलामी निरस्त की थी।”

सूत्रों के मुताबिक, पहले टेंडर में 7.80 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली आई थी, लेकिन कुछ दिन बाद एक अन्य ठेकेदार को केवल 6.70 लाख में वही लकड़ी दे दी गई। यह मामला अब राज्य स्तर पर तूल पकड़ चुका है। 


Previous Post

बड़ी खबर: दुष्कर्म कांड के बाद नैनीताल सूना। पर्यटन ठप

Next Post

गजब दबंगई: हेड कांस्टेबल ने मामूली टक्कर पर पिकअप चालक को जड़ा थप्पड़। वीडियो वायरल..

Next Post
गजब दबंगई: हेड कांस्टेबल ने मामूली टक्कर पर पिकअप चालक को जड़ा थप्पड़। वीडियो वायरल..

गजब दबंगई: हेड कांस्टेबल ने मामूली टक्कर पर पिकअप चालक को जड़ा थप्पड़। वीडियो वायरल..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गांव में दहशत का माहौल।
  • बड़ी खबर : गेम से मुनाफे का लालच देकर की ठगी, 15 राज्यों में कर चुके है धोखाधड़ी।
  •  130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने पूरी की कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग। कैंसर देखभाल को मिलेगा नया बल
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर की इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा। जानिए कारण.
  • बड़ी खबर: यहां खनन माफियाओं का बोलबाला। NGT नियमों की उड़ रही धज्जियाँ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!