वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..

हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) की ओर से महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 जून से 18 जून 2025 तक हरिद्वार के भल्ला कॉलेज ग्राउंड और एस.एस.सी.A. ग्राउंड बंगला बहादरबाद में खेली जा रही है। […]

हरिद्वार।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) की ओर से महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 जून से 18 जून 2025 तक हरिद्वार के भल्ला कॉलेज ग्राउंड और एस.एस.सी.A. ग्राउंड बंगला बहादरबाद में खेली जा रही है।
प्रतियोगिता में कुल चार टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें राज्यभर के विभिन्न जिलों की लगभग 100 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की उभरती हुई महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।

पहला मुकाबला: CAU C को पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 11 और 12 जून को CAU C और CAU A के बीच खेला गया। यह मैच ड्रॉ रहा, लेकिन CAU Cने पहली पारी में बढ़त हासिल की, जिसके चलते उसे विजेता माना गया।

आज से प्रतियोगिता के नए लीग मुकाबले शुरू हुए:

आज के मुकाबलों का हाल
1- CAU B vs CAU A (एस.एस.सी.A. ग्राउंड, बंगला बहादरबाद)

  • CAU B पहली पारी: 149 रन (ऑल आउट)
  • प्रीति भंडारी ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
  • CAU A की अमीषा बहुखंडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।
  • CAU A पहली पारी: पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 77/1

2-CAU C vs CAU D (HRDA स्टेडियम, देवपुरा हरिद्वार)

  • CAU C पहली पारी: 230 रन (ऑल आउट)
  • कंचन परिहार ने 77 रन और मेघा सैनी ने 53 रन का अहम योगदान दिया।
  • CAU D की कनिका नेगी और नीलम ने 3-3 विकेट लिए।
  • CAU D पहली पारी: पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 27/0 (बिना कोई विकेट खोए)

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव इन्द्र मोहन बड़थवाल, सुनील चौहान, सुनील तोमर, शुभेन्दु पानी, अजय बिष्ट, राजदीप चौहान, विकास कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

महिम वर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य की महिला खिलाड़ियों को अनुभव और आत्मविश्वास देने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts