दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार। दो लोगों की मौके पर मौत

थराली (गिरीश चंदोला)। चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुलसारी-आलकोट-माल बजवाड़ मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार (UK 11 TA 3880) नोणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

थराली (गिरीश चंदोला)। चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुलसारी-आलकोट-माल बजवाड़ मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार (UK 11 TA 3880) नोणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे अल्टो वाहन किसी सवारी को छोड़कर नोणा गांव से लौट रहा था। इसी दौरान ढालू और नोणा गांव के पास वाहन चालक संतुलन खो बैठा और कार सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा समाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस हादसे में

  • दर्शन राम (54 वर्ष) पुत्र लूती राम निवासी पासतोली
  • दिनेश चंद्र जोशी (62 वर्ष) पुत्र बलराम जोशी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts