उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन, सूचना निदेशालय में कल 11 बजे से धरना

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज राज्य स्तरीय वेब मीडिया एसोसिएशन की कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया। लगभग 70 से ज्यादा पत्रकारों की मौजूदगी में एक आम सभा का आयोजन किया गया तथा 11 सदस्यों तथा 3 वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शक मंडल के साथ इस कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोआर्डिनेशन कमेटी सभी वेब मीडिया के पत्रकारों को अपनी यूनियन में सदस्य बनाएगी और एक माह बाद देहरादून में एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे राज्य भर के वेब मीडिया पत्रकारों को सदस्य बनाकर वेब मीडिया एसोसिएशन का विधिवत गठन किया जाएगा।

बैठक में सभी पत्रकारों ने इस बात पर खासा आक्रोश जताया कि सूचना विभाग में वेब मीडिया के पत्रकारों के लिए पहले नियमावली बनाई थी, लेकिन पिछले दो ढाई सालों से एंपैनलमेंट के लिए एक भी बैठक नहीं आयोजित की गई है।

इसके साथ ही प्रिंट मीडिया के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार की कड़ी निंदा की गई। पत्रकारों ने सवाल उठाया कि क्या कारण है कि अपनी ही बनाई गई नियमावलियों का मनमानी से उल्लंघन कर रहा है तथा पिछले 5 सालों से सूचना विभाग में अखबारों की सूचीबद्धता रुके होने पर भी सूचना विभाग को जगाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखें तथा यह निर्णय भी लिया गया कि कल 29 जुलाई को सूचना निदेशालय पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सूचना विभाग द्वारा पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों के विरोध में 11 बजे से धरना दिया जाएगा।

एसोसिएशन में विभिन्न पत्रकार संगठनों के सदस्य जुड़े हुए हैं। इसके लिए यह निर्णय लिया गया कि वेब मीडिया एसोसिएशन का कोई भी सदस्य किसी भी पुरानी परंपरागत यूनियन का सदस्य हो सकता है तथा राज्य की कोई भी दूसरी यूनियन को जब भी जरूरत पड़ेगी, उनके आमंत्रण पर वेब मीडिया एसोसिएशन कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी। वेब मीडिया एसोसिएशन की कोआर्डिनेशन कमेटी में समन्वय समिति के सदस्यों के नाम निम्नलिखित हैं।

1- श्री विकास गर्ग,
2- श्री शिव प्रसाद सेमवाल,
3- श्री राजेश शर्मा,
4- श्री सोमपाल,
5- श्री आलोक शर्मा,
6- श्री संजीव पंत,
7-श्री शिव प्रसाद सती,
8-श्री घनश्याम चंद्र जोशी,
9-श्री मनोज ईस्टवाल,
10-श्री राकेश बिजल्वाण
11- श्री रजनीश सैनी को सदस्य बनाया गया।

कोआर्डिनेशन कमेटी में
1-श्री जीत मणि पैन्यूली,
2-श्री नरेश मिनोचा
तथा श्री राजकुमार राणा को मार्गदर्शक मंडल में रखा गया है।

रविवार की बैठक में शामिल हुए पत्रकारों की सूची  संलग्न है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts