पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

नैनीताल में मूसलाधार बरसात भी नहीं तोड़ पाई छात्र छात्राओं का जोश। नारेबाजी कर देश की सुरक्षा करने का लिया प्रण।

August 15, 2024
in उत्तराखंड, पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मूसलाधार बरसात के बावजूद छात्र छात्राओं का जोश देखने लायक था। बरसात में भीगते हुए बच्चों ने तन मन से भारत की रक्षा करने का प्रण लिया। व्यापारिक संगठनों ने भीगते बच्चों को रिफ्रेशमेंट बांटे।
नैनीताल में रातभर लगातार हुई बरसात के बावजूद पंत पार्क में सवेरे साढ़े छह बजे विभिन्न स्कूलों के बच्चे एकत्रित हुए। मौका था 78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल होने का। कक्षा छह से बारह तक के बच्चे इस मौके पर कतार में चलते हुए “भारत माता की जय”, “वनदे मातरम”, “भारत माता की रक्षा कौन करेगा ? हम करेंगे हम करेंगे”, “रक्षा कैसे करोगे कैसे करोगे ? तन से करेंगे मन से करेंगे” जैसे नारे लगाते दिखे। मूसलाधार बरसात के बीच रैली मल्लीताल स्थित पंत पार्क से शुरू हुई और मॉलरोड होते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा तक गई और वापस पंत पार्क में सम्पन्न हो गई। इस दौरान नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की और माँ नयना देवी व्यापार मंडल ने लड्डू और तिरंगे की व्यवस्था की थी। रैली में सी.आर.एस.टी.इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, बालिका विद्या मंदिर, के.एल.साह ट्रस्ट बालिका विद्या मंदिर ‘एसडेल’ आदि के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस का बड़ा योगदान रहा।


Previous Post

आर.एस.एस.की अखंड भारत तिरंगा रैली मॉल रोड में निकली, फिर जलते दियों से बनाया अखंड भारत…

Next Post

हाईकोर्ट में ध्वजारोहण के साथ सी.जे.ने युवाओं को प्रोत्साहित किया। ए.जी.ने भी महत्व बताया।

Next Post

हाईकोर्ट में ध्वजारोहण के साथ सी.जे.ने युवाओं को प्रोत्साहित किया। ए.जी.ने भी महत्व बताया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • संस्कृति, संगीत और आध्यात्म कला महोत्सव नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान का शुभारंभ  कल श्रीनगर गढ़वाल में ::राजयोगिनी पी. के. चंद्रिका दीदी
  • वूमेन स्टेट मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी के दो मुकाबले शुरू। जानिए खास बात ..
  • बड़ी खबर : मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
  • बड़ी खबर: भू माफ़ियाओं पर डीएम का डंडा ।900 बीघा ज़मीन सरकार में निहित…
  • पढ़ाई के साथ साथ क्रिएटिविटी भी छात्र छात्राओं का करती है सर्वांगीण विकास – ललित जोशी
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!