नैनीताल में मूसलाधार बरसात भी नहीं तोड़ पाई छात्र छात्राओं का जोश। नारेबाजी कर देश की सुरक्षा करने का लिया प्रण।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मूसलाधार बरसात के बावजूद छात्र छात्राओं का जोश देखने लायक था। बरसात में भीगते हुए बच्चों ने तन मन से भारत की रक्षा करने का प्रण लिया। व्यापारिक संगठनों ने भीगते बच्चों को रिफ्रेशमेंट बांटे।नैनीताल में रातभर लगातार हुई बरसात के बावजूद पंत पार्क में सवेरे साढ़े छह […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मूसलाधार बरसात के बावजूद छात्र छात्राओं का जोश देखने लायक था। बरसात में भीगते हुए बच्चों ने तन मन से भारत की रक्षा करने का प्रण लिया। व्यापारिक संगठनों ने भीगते बच्चों को रिफ्रेशमेंट बांटे।
नैनीताल में रातभर लगातार हुई बरसात के बावजूद पंत पार्क में सवेरे साढ़े छह बजे विभिन्न स्कूलों के बच्चे एकत्रित हुए। मौका था 78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल होने का। कक्षा छह से बारह तक के बच्चे इस मौके पर कतार में चलते हुए “भारत माता की जय”, “वनदे मातरम”, “भारत माता की रक्षा कौन करेगा ? हम करेंगे हम करेंगे”, “रक्षा कैसे करोगे कैसे करोगे ? तन से करेंगे मन से करेंगे” जैसे नारे लगाते दिखे। मूसलाधार बरसात के बीच रैली मल्लीताल स्थित पंत पार्क से शुरू हुई और मॉलरोड होते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा तक गई और वापस पंत पार्क में सम्पन्न हो गई। इस दौरान नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट की और माँ नयना देवी व्यापार मंडल ने लड्डू और तिरंगे की व्यवस्था की थी। रैली में सी.आर.एस.टी.इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, बालिका विद्या मंदिर, के.एल.साह ट्रस्ट बालिका विद्या मंदिर ‘एसडेल’ आदि के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस का बड़ा योगदान रहा।

Also Read This

क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस...

खुलासा: मां ने डेढ़ लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, फिर रची अपहरण की साजिश। चार पर पॉक्सो में मुकदमा

देहरादून: राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया।जांच...

Related Posts