वीडियो : कॉर्बेट से लगे क्षेत्र में बाघ और सांड का युद्ध। वाइल्डलाइफ चैनल जैसा वीडियो वायरल…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड के रामनगर की कॉर्बेट सीमा में एक बाघ ने सांड पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो अब जोरों से वायरल हो रहा है। वाइल्डलाइफ चैनल की तरह दिखा वाइरल वीडियो।नैनीताल जिले में रामनगर से पैड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 121 में गर्जिया मन्दिर के समीप ढिकुली नामक गाँव में एक वयस्क बाघ ने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड के रामनगर की कॉर्बेट सीमा में एक बाघ ने सांड पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो अब जोरों से वायरल हो रहा है। वाइल्डलाइफ चैनल की तरह दिखा वाइरल वीडियो।
नैनीताल जिले में रामनगर से पैड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 121 में गर्जिया मन्दिर के समीप ढिकुली नामक गाँव में एक वयस्क बाघ ने तगड़े सांड पर हमला कर दिया। ढिकुली गांव से लगे जंगल क्षेत्र में हुए इस हमले में बाघ सांड को गिराने की कोशिश करता कैमरा में कैद हो गया। ये वीडियो ठीक वैसा ही दिखा जैसे नैशनल जॉग्राफिक समेत अन्य वाइल्डलाइफ चैनलों में देखने को मिलता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब जोरों से वायरल हो रहा है। ये सांड ग्रामीण क्षेत्र से जंगल में घुस गया था जहां जंगल के राजा ने गुस्ताखी करने पर उसपर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि बाघ के हमले को सांड ने जबरदस्त टक्कर दी और बाघ को खाली हाथ वापस जंगल में लौटने को मजबूर कर दिया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts