मौत का लाइव वीडियो

जगदम्बा कोठारी
श्रीनगर। बद्रीनाथ मार्ग पर आज सुबह नौ बजे करीब श्रीनगर से फरासू की ओर जा रहा एक स्कूटी सवार भूस्खलन होने के कारण अचानक अलकनंदा नदी के बिल्कुल किनारे पर जा गिरा।

युवक के पैर भूस्खलन मे आये मलबे मे दब गये। जब तक आसपास के युवक स्कूटी सवार की कुछ सहायता करते तब बढते जल बहाव मे यह युवक लापता हो चुका था।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/ZBhFgbIotro

 

बहरहाल बहे युवक की सूचना प्रशासन को दे दी गयी है और युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सड़क पर खड़े लोगों द्वारा पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts