एक्सक्लूसिव वीडियो: पत्नी के प्रेमी दोस्त को कुचलकर मारा। कार समेत गिरफ्तार

कमल जगाती, नैनीताल

पत्नी के प्रेमी दोस्त को कुचलकर मारने वाले पति को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार समेत गिरफ्तार किया ।
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बीती रात खरमासा निवासी जसविंदर सिंह अपने दोस्त अमनदीप के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था।

इसकी जानकारी प्रेमिका के पति भरपूर सिंह को पड गई। भरपूर सिंह ने मौका देखकर अपनी कार से जसविंदर सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में जसविंदर सिंह के साथ उसका दोस्त अमनदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई थी कि अमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई, और जसविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की।

पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी भरपूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भरपूर सिंह के साथ घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts